Peddi Movie: ‘पेद्दी’ फिल्म के रिलीज होने के बाद से ही एक्ट्रेस जान्हवी कपूर के किरदार को लेकर दर्शकों ने काफी सवाल उठाए। उनका कहना था कि फिल्म में बेवजह जान्हवी के किरदार को कामुक बनाया गया है। अब इसपर फिल्म के डायरेक्टर का रिएक्शन सामने आया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम चरण की फिल्म ‘पेद्दी’ को लेकर चल रहे विवाद के बीच अब फिल्म के मेकर्स ने आधिकारिक रूप से माफी मांगी है। फिल्म में जान्हवी कपूर के कुछ सीन को लेकर दर्शकों ने आपत्ति जताई थी, जिसे लेकर डायरेक्टर बुची बाबू सना ने अपना रिएक्शन दिया है।
हम माफी मांगते हैं शनिवार सुबह डायरेक्टर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया। उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि सिनेमा लोगों का मनोरंजन करने के साथ-साथ उन्हें प्रेरित भी करना चाहिए, न कि किसी को असहज या अपमानित महसूस कराना चाहिए।
उन्होंने आगे लिखा कि फिल्म के कुछ सीन को लेकर जो रिएक्शन सामने आए हैं, उन्होंने उन्हें गंभीरता से लिया है। उनका कहना था कि उनका कभी भी किसी महिला किरदार को गलत तरीके से दिखाने का इरादा नहीं था। अगर किसी को ऐसा लगा है, तो वे दिल से माफी मांगते हैं।
As a filmmaker, I believe cinema should entertain, inspire, and connect with audiences. It should never make anyone feel uncomfortable or disrespected. We have heard the feedback regarding certain scenes in Peddi and have taken it seriously. I have always had immense respect for… — BuchiBabuSana (@BuchiBabuSana) June 6, 2026
As a filmmaker, I believe cinema should entertain, inspire, and connect with audiences. It should never make anyone feel uncomfortable or disrespected. We have heard the feedback regarding certain scenes in Peddi and have taken it seriously. I have always had immense respect for…
सीन्स में होंगे बदलाव बुची बाबू सना ने यह भी बताया कि अब फिल्म के कुछ विवादित हिस्सों में बदलाव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समय के साथ दर्शकों की सोच और संवेदनाएं बदल रही हैं, और एक फिल्ममेकर के तौर पर उनकी जिम्मेदारी है कि वे इसका ध्यान रखें।
अपने बयान के आखिर में उन्होंने उन सभी लोगों का धन्यवाद किया, जिन्होंने अपनी राय ईमानदारी से रखी। ये भी पढ़ें- फिल्म ‘पेद्दी’ का दूसरे दिन ही घटा कलेक्शन? जानें शुक्रवार को कितनी रही कमाई
4 जून को रिलीज हो गई है ‘पेद्दी’ राम चरण चार जून को रिलीज हुई 'पेद्दी' में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। वह एक ऐसे गांव के व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं जो एक स्पोर्ट्स स्टार होने के साथ-साथ एक कम्युनिटी लीडर भी है। इसमें जान्हवी कपूर, बोमन ईरानी, शिवा राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्यांशु भी अहम भूमिकाओं में हैं।
Source: https://www.amarujala.com/entertainment/bollywood/director-apologises-for-janhvi-kapoor-hypersexualised-depiction-in-peddi-says-of-changing-scenes-in-movie-2026-06-06