खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्देशक बुची बाबू सना की रोमांटिक-स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'पेद्दी 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आज इस फिल्म की रिलीज को पूरे आठ दिन हो चुके हैं। जानिए आज दूसरे गुरुवार को राम चरण और जान्हवी कपूर की इस फिल्म ने कितने का कलेक्शन किया है।
'पेद्दी' का 8वें दिन का कलेक्शन राम चरण और जान्हवी कपूर की फिल्म 'पेद्दी' ने आज दूसरे गुरुवार को आठवें दिन 4.19 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जो लगाता बढ़ेगा। फिल्म 'पेद्दी' ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 191.44 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। अगर फिल्म ऐसे ही कमाई करती रही तो जल्द ही 200 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी।
बॉक्स ऑफिस पर 'पेद्दी' का मुकाबला साउथ फिल्म 'पेद्दी' के अलावा इन दिनों सिनेमाघरों में दो बॉलीवुड फिल्में लगी हुई हैं। वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' और बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' लगी हुई है। दोनों ही फिल्मों का कलेक्शन राम चरण की 'पेद्दी' से काफी कम है।
क्या है 'पेद्दी' की कहानी फिल्म ‘पेद्दी’ की कहानी एक गांव के मजदूर पेद्दी (राम चरण) के इर्द-गिर्द घूमती है। पेद्दी खुद को और अपने गांव को पहचान दिलाने के लिए ऊंची जाति के लोगों से लड़ाई लड़ता है। पेद्दी कमाल का क्रिकेट खेलता है और अपने ऊपर लगने वाली बोली से पैसे कमाता है। पहचान पाने के लिए पेद्दी क्रिकेट छोड़कर, पहलवान बन जाता है। यह भी पढ़ें: Shabana Azmi: 52 साल के करियर में पहली बार खलनायक बनेंगी शबाना आजमी, इस फिल्म में इमरान हाशमी से होगा टकराव
Source: https://www.amarujala.com/photo-gallery/entertainment/south-cinema/peddi-box-office-collection-day-8-thursday-ram-charan-janhvi-kapoor-buchi-babu-sana-2026-06-11