खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' ने तीन दिन में ही 100 करोड़ रुपये की कुल कमाई कर ली है। लेकिन यह फिल्म एक कंट्रोवर्सी को लेकर भी चर्चा में है। दरअसल, फिल्म में निर्देशक ने जान्हवी कपूर के किरदार 'अचियम्मा' को कामुक ढंग से दिखाया है। इस बात को लेकर निर्देशक की आलोचना हो रही है, जान्हवी कपूर को भी सोशल मीडिया यूजर्स ट्रोल कर रहे हैं। इस पूरे मामले में जान्हवी कपूर की मेकअप आर्टिस्ट सवलीन कौर मनचंदा उनके सपोर्ट में उतर आई हैं। मेकअप आर्टिस्ट ने इस मामले को लेकर एक पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा की है।

सोशल मीडिया पोस्ट को मेकअप आर्टिस्ट ने री-शेयर किया मेकअप आर्टिस्ट सवलीन कौर मनचंदा ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट को री-शेयर किया है। इस पोस्ट में लिखा था, ‘किसी एक्ट्रेस को उसके निभाए किरदारों के लिए दोष देना आसान है, लेकिन असल कहानी कुछ और है। रिपोर्ट्स से पता चलता है कि जाह्नवी कपूर ने पोस्ट-प्रोडक्शन के दौरान उन शॉट्स पर साफतौर पर सवाल उठाए थे।’

डायरेक्टर ने भी इस मामले पर मांगी माफी शनिवार को डायरेक्टर बुची बाबू सना ने 'पेद्दी' से जुड़े विवाद पर एक बयान जारी किया। उन्होंने कहा, 'एक फिल्ममेकर के तौर पर मेरा मानना है कि सिनेमा को दर्शकों का मनोरंजन करना चाहिए, उन्हें प्रेरित करना चाहिए और उनसे जुड़ना चाहिए। इससे कभी भी किसी को असहज या अपमानित महसूस नहीं होना चाहिए। हमने 'पेद्दी' के कुछ सीन्स पर मिली प्रतिक्रिया को सुना है और इसे गंभीरता से लिया है। अगर फिल्म के किसी हिस्से को उस नजरिए से देखा गया है, तो हम उन भावनाओं का सम्मान करते हैं। उठाई जा रही चिंताओं को समझते हैं और इसके लिए ईमानदारी से माफी मांगते हैं।'

Source: https://www.amarujala.com/entertainment/bollywood/savleen-kaur-manchanda-makeup-artist-support-janhvi-kapoor-amid-peddi-movie-controversy-2026-06-07