पश्चिम बंगाल सरकार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर विवादित टिप्पणी करने के आरोप में भाजपा के राज्यसभा सांसद अनंत महाराज (नागेंद्र रॉय) से 'बंग विभूषण' सम्मान वापस ले लिया है. सम्मान मिलने के छह महीने के भीतर ही इसे रद्द कर दिया गया, जिसके बाद राज्य में राजनीतिक घमासान मच गया है.

Source: https://ndtv.in/india/ananta-maharaj-banga-bibhushan-award-revoked-netaji-remark-11905633#publisher=newsstand