छत्रपति संभाजीनगर के 'फर्स्टक्राय इंटेलिटॉट्स प्री-स्कूल' में 23 महीने के मासूम को बंद कमरे में ढाई साल के बच्चे द्वारा 25 बार काटने का खौफनाक मामला सामने आया है. इस बर्बरता और घोर लापरवाही को लेकर पुलिस ने प्रिंसिपल और सीईओ समेत 6 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है, जिसने डेकेयर सेंटर्स के सुरक्षा मानकों और नियमों की पोल खोल दी है.
Source: https://ndtv.in/maharashtra-news/maharashtra-sambhajinagar-preschool-negligence-toddler-bitten-ceo-principal-fir-11689961#publisher=newsstand