खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

Parliamentary Panel: नीट परीक्षा के संचालन और उससे जुड़े विभिन्न मुद्दों पर संसद की निगरानी लगातार बढ़ रही है। इसी क्रम में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संबंधी संसदीय स्थायी समिति ने बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की, जिसमें नीट परीक्षाओं के संचालन पर चर्चा की गई।

बैठक में उच्च शिक्षा विभाग के सचिव विनीत जोशी, एनटीए के महानिदेशक अभिषेक सिंह तथा राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के वरिष्ठ अधिकारियों ने समिति के समक्ष अपना पक्ष रखा। समिति ने नीट परीक्षा के संचालन, परीक्षा प्रबंधन और नियामक संस्थाओं की कार्यप्रणाली से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। बैठक के दौरान अधिकारियों ने समिति के समक्ष प्रस्तुतिकरण दिया और नीट परीक्षा व्यवस्था से संबंधित मुद्दों पर जवाब दिए। खबर अपडेट हो रही है...

Source: https://www.amarujala.com/education/parliamentary-panel-reviews-neet-conduct-nta-and-nmc-officials-appear-before-committee-2026-06-10