दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान घायल हुए कुछ लोगों की केस शीट में चोटों का जो ब्योरा दिया है उसमें उनकी त्वचा में छर्रे के टुकड़े धंसे होना बताया गया है. इसने दिल्ली पुलिस के स्टूडेंट्स पर पेलेट गन इस्तेमाल नहीं करने के दावे पर सवाल उठा दिए हैं.

Source: https://ndtv.in/india/explainer-did-delhi-police-actually-fire-pellet-guns-during-the-cjp-protest-at-jantar-mantar-what-we-know-so-far-11816418#publisher=newsstand