खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जून में हुआ खुलासा: राम मंदिर के चढ़ावे में हेराफेरी का यह मामला पहली बार सात जून को सामने आया था।
एसआईटी की जांच और एफआईआर: उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से गठित एसआईटी की शुरुआती रिपोर्ट के बाद 25 जून को प्राथमिकी दर्ज की गई।
आठ लोग गिरफ्तार: मंदिर के चंदा संकलन और गिनती प्रक्रिया से जुड़े आठ आरोपियों को पुलिस अब तक गिरफ्तार कर चुकी है।
विपक्ष की चार मांगें: कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच, फॉरेंसिक ऑडिट, जवाबदेही तय करने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
भाजपा का पलटवार: भाजपा का कहना है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उसने विपक्ष पर हिंदुओं को बांटने की राजनीति करने का आरोप लगाया है।
Source: https://www.amarujala.com/india-news/congress-slams-bjp-rss-over-ram-temple-donation-embezzlement-row-2026-07-12