खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

प्रणित मोरे इन दिनों '370 रुपये बिरयानी' विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं। उनके शो में हिमांशु जांगड़ा ने बेहद आपत्तिजनक और महिला विरोधी टिप्पणी की थी। इसके बाद प्रणित और हिमांशु आलोचनाओं के घेरे में हैं। इस बीच प्रणित का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे और तान्या मित्तल बहस करते दिख रहे हैं। यह वीडियो रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' का है।

तान्या मित्तल ने दी थी हिदायत? वायरल वीडियो को देखकर लग रहा है कि जैसे तान्या ने प्रणित को पहले ही एलर्ट कर दिया था कि दूसरों का मजाक उड़ाने वाले चुटकुलों के चलते वे कहीं फंस न जाएं। बहस और झगड़ों के बीच तान्या ने कुछ ऐसी टिप्पणी की थी। हालांकि, प्रणित ने तान्या की बात को नजरअंदाज करते हुए पलटकर जवाब दिया था।

तान्या ने कहा था- 'लोगों के पीछे-पीछे घूमना पड़ेगा' सामने आए एक वीडियो में तान्या मित्तल पूरे गुस्से में नजर आ रही हैं और प्रणित से कहती हैं, 'तू बाहर होता ना तो तेरी तरफ पलटकर नहीं देखती'। इसके बाद प्रणित कर रहे हैं, 'हां तो? मैं कौन सा तेरे पीछे भागता'। इसके बाद तान्या ने कहा, 'तेरी हालत देख। तुझे वही करना पड़ेगा। तुझे क्या लगता है कि लोगों का मजाक उड़ाने से तू चल जाएगा? तेरी जो हालत है उसके बाद तुझे यही करना पड़ेगा। लोगों के पीछे-पीछे घूमना पड़ेगा सॉरी बोलने के लिए'। इसके आखिर में वह वीडियो मर्ज किया गया है, जिसमें प्रणित हालिया बिरयानी टिप्पणी विवाद पर सॉरी बोलते दिखे हैं।

View this post on Instagram A post shared by Shashi Bhati ️ (@shashibhati3112)

A post shared by Shashi Bhati ️ (@shashibhati3112)

तान्या ने लाइक किया पुराना वीडियो इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @shashibhati3112 नाम के यूजर एकाउंट से साझा किया गया है। इस पोस्ट को तान्या मित्तल ने भी लाइक किया है। वहीं, तमाम यूजर्स तान्या के सपोर्ट में आए हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'तान्या सच ही बोल रही थी'। एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'लगता है कि तान्या मित्तल ने असली प्रणित मोरे को बहुत पहले ही देख लिया था, जब किसी ने भी उनका यह पक्ष नहीं देखा था'।

Source: https://www.amarujala.com/entertainment/tanya-mittal-and-pranit-more-fight-old-video-goes-viral-from-show-big-boss-19-amid-rs-370-biryani-controversy-2026-06-15