खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीट परीक्षा के दौरान सक्रिय सॉल्वर गैंग की जांच के बीच एक और बड़ा खुलासा हुआ है। पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से जुड़ा एक नया मामला सामने आया है। यहां के 47 एमबीबीएस और पीजी के छात्र नीट पुनर्परीक्षा वाले दिन अनुपस्थित पाए गए हैं। इस खबर से पीएमसीएच प्रशासन हैरान हैं। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की ओर से मेडिकल छात्रों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश जारी किए गए थे। इसके बावजूद पीएमसीएच के 47 छात्र निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं मिले। इनमें से 37 छात्र ऐसे हैं, जिन्होंने अनुपस्थिति की कोई पूर्व सूचना भी नहीं दी थी।
Source: https://www.amarujala.com/bihar/neet-2026-pmch-s-link-to-the-solver-gang-lakhisarai-neet-re-exam-eou-probe-bihar-news-2026-06-23