राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वायु प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए 1 अक्टूबर से 'नो पीयूसीसी, नो फ्यूल' व्यवस्था लागू की जाएगी. इसके तहत जिन वाहनों का PUC नहीं होगा, उन्हें डीजल-पेट्रोल नहीं मिलेगा. साथ ही इसके लिए 1,041 पेट्रोल पंपों पर ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन (एएनपीआर) कैमरे लगाए जाएंगे.

Source: https://ndtv.in/utility-news/no-pollution-certificate-no-fuel-policy-to-be-imposed-in-ncr-from-october-1-to-reduce-pollution-11586668#publisher=newsstand