सोनम रघुवंशी की जमानत को रद्द करने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आज की पीढ़ी बेचैन है. वे समस्याओं का जल्दी समाधान चाहते हैं. अगर आप ज्वाइंट फैमिली के सदस्य हैं तो आप निराशा, एडजस्टमेंट करना सीखेंगे. न्यूक्लियर फैमिली में आप छोटी-छोटी बातों पर रोते हैं. अगर आपको बात समझ नहीं आती तो आप चिढ़ जाते हैं.
Source: https://ndtv.in/india/supreme-court-cancelled-sonam-raghuvanshi-bail-said-depression-rise-due-to-nuclear-families-11809996#publisher=newsstand