खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण भारत में आमदनी की रफ्तार कमजोर पड़ रही है और इसका असर बचत, रोजगार तथा भविष्य को लेकर परिवारों के भरोसे पर भी दिखाई देने लगा है। राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के जुलाई 2026 के सर्वे में देशभर के 20,000 ग्रामीण परिवारों से मिली प्रतिक्रियाओं में 52.6% ने कहा कि पिछले एक वर्ष में उनकी आय नहीं बढ़ी, जबकि 19.8% परिवारों की आमदनी घट गई। केवल 27.7% परिवारों ने आय बढ़ने की बात कही, जो सितंबर 2024 में सर्वे शुरू होने के बाद सबसे कम है। इसके बावजूद घरेलू खर्च बढ़ा है और ग्रामीण परिवारों के उपभोग व्यय में भोजन की हिस्सेदारी सबसे अधिक बनी हुई है। अगले तीन महीनों में रोजगार की स्थिति बेहतर होने की उम्मीद केवल 39.3% परिवारों ने जताई है। इसी अवधि में आय बढ़ने की संभावना देखने वाले परिवारों की हिस्सेदारी 41.2% रह गई, जो अब तक के सर्वे में सबसे कम है।
Source: https://www.amarujala.com/business/business-diary/nabard-survey-raises-concerns-rural-india-s-earnings-stagnate-while-expenses-rise-dampens-confidence-in-future-2026-07-25