मध्य प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में 9,662 पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश के बाद गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिए. कर्मचारी चयन मंडल (ESB) जल्द भर्ती का विस्तृत विज्ञापन जारी करेगा. भर्ती में आरक्षक, एएसआई, एसआई और सूबेदार समेत कई पद शामिल हैं.
Source: https://ndtv.in/jobs/mp-police-recruitment-2026-vacancy-9662-simhastha-2028-preparation-constable-si-asi-jobs-11812695#publisher=newsstand