खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को नई दिल्ली में एफसीआरए 2.0 पोर्टल एवं ई-ओसीआई कार्ड का शुभारंभ किया। इस पहल से 50 लाख से ज्यादा ई-ओसीआई कार्डधारकों को सुविधा होगी। एफसीआरए के कानून के कारण गलत उद्देश्यों से आने वाले विदेशी अंशदान पर निगरानी बढ़ेगी। गृह मंत्री ने कहा, एफसीआरए पोर्टल का नवीनीकरण, संगठनों के लिए सरलता को बहुत बढ़ा देगा। विगत वर्षों में आवेदनों की संख्या और दान के प्रवाह में काफी वृद्धि हुई है, जिसे देखते हुए कागजी कार्यवाही में कमी लाना और विदेशी अंशदान पर रियल टाइम प्रभावी निगरानी, देश की सुरक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

Source: https://www.amarujala.com/india-news/home-minister-amit-shah-launches-new-version-of-fcra-portal-e-oci-card-2026-06-30