शिवपुरी जिले में मानसून की कमी से मड़ीखेड़ा (अटल सागर) बांध का जलस्तर बेहद नीचे चला गया है. डैम में पानी की कमी से 60 मेगावाट क्षमता वाली जल विद्युत गृह की तीनों इकाइयां बंद हो गई हैं. जिससे बिजली उत्पादन के साथ जल संकट का भी खतरा मंडरा रहा है.

Source: https://ndtv.in/madhya-pradesh-chhattisgarh/shivpuri-madikheda-atal-sagar-dam-power-generation-stopped-monsoon-rain-deficit-11914832#publisher=newsstand