Meta Engineer Quits Job to Sell Noodles: मेटा के पूर्व इंजीनियर एल्विन टैन ने हाई-प्रोफाइल टेक नौकरी छोड़कर नूडल्स का स्टॉल शुरू किया। कमाई भले कम हुई हो, लेकिन उनका कहना है कि अब उन्हें पहले से ज्यादा खुशी और सुकून मिल रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया की दिग्गज टेक कंपनियों में नौकरी करना लाखों युवाओं का सपना होता है। खासकर मेटा जैसी कंपनी में काम करना किसी उपलब्धि से कम नहीं माना जाता। लेकिन सिंगापुर के एल्विन टैन ने वह फैसला लिया, जिसके बारे में शायद ही कोई सोचता हो। उन्होंने मेटा में अपनी इंजीनियर की नौकरी छोड़ दी और अब नूडल्स का स्टॉल चलाते हैं। एल्विन का कहना है कि उनकी कमाई पहले की तुलना में काफी कम हो गई है, लेकिन जो मानसिक शांति और संतुष्टि उन्हें अब मिल रही है, उसकी कोई कीमत नहीं लगाई जा सकती।
Source: https://www.amarujala.com/india-news/former-meta-engineer-quits-high-paying-tech-job-to-sell-noodles-finds-peace-over-money-2026-06-08