खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो के साथ इंडोनेशिया के योग्याकार्ता स्थित ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दौरा किया। प्रधानमंत्री ने इस लगभग 1,000 वर्ष पुराने विश्व धरोहर मंदिर परिसर के संरक्षण परियोजना की शुरुआत की। वहीं, मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी ने इस स्मारक को भारत और इंडोनेशिया के बीच एक हजार वर्षों से भी अधिक पुराने सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंधों का 'जीवंत और शानदार प्रमाण' बताया था। यह संरक्षण परियोजना दक्षिण-पूर्व एशिया में भारत की सांस्कृतिक कूटनीति और 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी' का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
Source: https://www.amarujala.com/world/mission-heritage-sending-message-world-restoring-prambanan-find-out-how-many-heritage-sites-pm-modi-preserved-2026-07-08