मणिपुर के इंफाल पश्चिम स्थित कांटो सबल गांव में आगजनी के बाद कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम ने प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। वहीं भाजपा विधायक हेइखम डिंगो सिंह ने घटना की निंदा करते हुए बताया कि 2-3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

मणिपुर के इंफाल पश्चिम के कांटो सबल गांव में आगजनी की घटना हुई। इस आगजनी से लोगों के बीच नाराजगी है। वहीं, इस मामले पर कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम ने प्रशासन पर निशाना साधा। इसके साथ ही भाजपा विधायक हेइखम डिंगो सिंह ने इस घटना की कड़ी निंदा की।

कांग्रेस सांसद ने क्या कहा? कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम ने समाचार एजेंसी से बातचीत करते ही कहा, ‘मैंने वीडियो देखा है और लोग सुरक्षा बलों के सामने ही शिकायत कर रहे थे। मैंने अधिकारियों से बात करने की कोशिश की, लेकिन उनमें जवाब देने की बुनियादी शिष्टाचार भी नहीं थी। मैंने उनका ऐसा रवैया देखा और सोचिए उन्होंने लोगों के साथ क्या किया है। मुझ जैसे सांसद को भी लगता है कि उस यूनिट में कुछ गड़बड़ है।

भाजपा नेता ने क्या कहा? वहीं, कांटो सबल गांव में हुई आगजनी की घटना पर भाजपा विधायक हेइखम डिंगो सिंह ने कहा, 'कल की घटना कांटो सबल में हुई, जहां कुकी आंदोलनकारियों ने तीन घर जला दिए। मैं एसपी और डीसी के साथ वहां गया और हमने कांटो सबल में हुई घटना की स्थिति का जायजा लिया। यह बेहद दुखद ह लीमाखोंग सेना शिविर पूर्वोत्तर के सबसे बड़े सेना शिविरों में से एक है। सभी लोग इस क्षेत्र और स्थान का सम्मान करते हैं। सेना के सामने इस तरह का आंदोलन और घरों को जलाना बेहद निंदनीय है। हमने कल की घटना के संबंध में मुख्यमंत्री और आज गृह मंत्री से भी चर्चा की है। सूचना के अनुसार, अब तक 2-3 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और आगे की जांच जारी है।'

Source: https://www.amarujala.com/india-news/tensions-rise-again-in-manipur-people-outraged-over-at-homes-in-imphal-allegations-against-the-administration-2026-07-13