खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर स्थित फ्लोरिश स्टे होटल की खिड़कियों से उठती लपटें, धुएं में घुटती सांसें और अंदर से आती मदद की चीखें…। इस भयावह मंजर को देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े थे लेकिन उसी वक्त मोहल्ले के कुछ युवा बिना अपनी जान की परवाह किए जलते होटल की ओर दौड़ पड़े। किसी ने सीढ़ियां लगाईं, किसी ने लोगों को कंधों पर उठाकर बाहर निकाला, तो कोई सड़क पर बेहोश पड़े लोगों और पुलिसकर्मियों को सीपीआर देकर उनकी सांसें लौटाने में जुटा गया। 21 मौतों के इस हादसे के बीच इन युवाओं ने साहस दिखाकर करीब 30 से 40 लोगों को नई जिंदगी दे दी।

Source: https://www.amarujala.com/delhi-ncr/malviya-nagar-fire-neighborhood-boys-rescued-lives-from-a-hotel-engulfed-in-flames-2026-06-04