भारत मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, मॉनसून पिछले 72 घंटे में 11 राज्यों में पहुंच चुका है. केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और अरुणाचल प्रदेश में मॉनसून की बारिश रिकॉर्ड की जा रही है. लेकिन दिल्ली-यूपी में फिर से गर्मी का दौर शुरू हो गया है.

Source: https://ndtv.in/india/monsoon-arrival-update-imd-rain-alert-know-latest-imd-weather-updates-aaj-ka-mausham-11605009#publisher=newsstand