छत्तीसगढ़ में लू से मौत के मामलों में वितरित मुआवजे को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया. विधानसभा में पेश आंकड़ों के अनुसार पांच साल में 93 मौतों में से 90 मामलों में राहत राशि दी, जबकि इनमें 85 मामले अकेले बिलासपुर संभाग से जुड़े हैं. भाजपा ने जांच की मांग उठाई है, जबकि कांग्रेस ने आरोपों को राजनीतिक बताया है.

Source: https://ndtv.in/madhya-pradesh-chhattisgarh/chhattisgarh-heatwave-deaths-compensation-case-bilaspur-scam-allegations-assembly-data-11892022#publisher=newsstand