बिहार सरकार ने बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में 'सिंधु दर्शन तीर्थयात्रा वित्तीय सहायता योजना-2026' को मंजूरी दे दी है. इस योजना का उद्देश्य बिहार के नागरिकों को लद्दाख स्थित सिंधु नदी के दर्शन कराने और उन्हें देश की सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है.

Source: https://ndtv.in/utility-news/sindhu-darshan-tirth-yatra-yojana-bihar-cabinet-approves-rs-20000-assistance-for-ladakh-sindhu-darshan-pilgrims-11652466#publisher=newsstand