खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तृषा कृष्णन तमिल इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री हैं। काफी वक्त से उनका नाम विजय के साथ जोड़ा जा रहा है। विजय जब राज्य के मुख्यमंत्री बने तो शपथ ग्रहण समारोह में उनके परिवार के सदस्यों के साथ-साथ तृषा कृष्णन भी पहुंचीं। इतना ही नहीं, तृषा ने अपने अंदाज से खूब लाइमलाइट बटोरी। इसके बाद विजय और उनके अफेयर की अफवाहों ने और जोर पकड़ा। अब ऐसी अटकलें हैं कि दोनों ने सगाई कर ली है।
किसी ने कहा एआई तो किसी ने बताया पुराना लुक वायरल तस्वीर के आधार पर कई लोगों को शक है कि क्या एक्ट्रेस ने आखिरकार विजय से किसी प्राइवेट फंक्शन में सगाई या शादी कर ली है? सोशल मीडिया पर नेटिजंस अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि यह पुराना वीडियो है और साल 2025 का है। वहीं, कुछ दावा कर रहे हैं कि यह एआई से बनाया गया वीडियो है।
क्या है वायरल तस्वीर की सच्चाई? बता दें कि, यह वीडियो वाकई में हाल-फिलहाल का नहीं है, बल्कि पुराना ही है। यह तब का लुक है, जब तृषा 'ठग लाइफ' फिल्म के प्रमोशन के लिए आई थीं। बात करें विजय की तो उनकी पत्नी संगीता ने तलाक के लिए अर्जी दे रखी है। उन्होंने विजय पर आरोप लगाया है कि उनका किसी अभिनेत्री के साथ एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर चल रहा है। इसके बाद से ऐसी अटकलें लगने लगीं कि विजय और तृषा एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई बार साथ में इवेंट्स और फंक्शन में देखा गया है। हालांकि, दोनों ने ऐसी अफवाहों पर अब तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
Source: https://www.amarujala.com/entertainment/trisha-krishnan-secret-engagement-rumors-with-actor-and-chief-minister-vijay-amid-their-dating-speculation-2026-06-13