पुणे के बिल्डर केतन अग्रवाल मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस जांच के मुताबिक आरोपी चेतन चौधरी टोल नाके और सीसीटीवी से बचने के लिए कार छोड़ स्कूटर से लोहगढ़ किला पहुंचा था . इसके बाद मंगेतर सिया गोयल के 'बैठने' का सीक्रेट कोड वर्ड मिलते ही उसने केतन को गहरी खाई में धक्का दिया था .पुलिस ने पूरा क्राइम सीन डमी से रीक्रिएट भी किया है.

Source: https://ndtv.in/maharashtra-news/ketan-agarwal-murder-case-siya-goyal-chetan-chaudhary-pune-police-investigation-11701202#publisher=newsstand