खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

अध्ययन में पाया गया कि शहर का हर तीसरा किशोर शराब या तंबाकू के सेवन के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के खतरे में है।

यह अध्ययन बंगलूरू के सेंट जॉन्स मेडिकल कॉलेज, क्राइस्ट विश्वविद्यालयऔर मणिपल के कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज के शोधकर्ताओं की ओर से किया गया था।

सर्वे में शामिल 33 फीसदी युवाओं ने शराब का सेवन करने की बात कही, जबकि करीब 18 फीसदी तंबाकू की लत से ग्रस्त पाए गए।

ये आंकड़े देश के औसत आंकड़ों से काफी ज्यादा हैं। देश में शराब सेवन की दर 7.9 फीसदी और तंबाकू सेवन की दर 8.7 फीसदी है।

कर्नाटक में शराब सेवन की दर 8.5 फीसदी और तंबाकू सेवन की दर 4.7 फीसदी बताई गई है।

अध्ययन में यह भी सामने आया कि बंगलूरू के किशोरों में पहली बार शराब पीने की औसत उम्र 17 वर्ष है। कुछ मामलों में बच्चों ने आठ वर्ष की उम्र में ही शराब का सेवन शुरू करने की जानकारी दी।

Source: https://www.amarujala.com/india-news/no-id-no-entry-karnataka-issues-strict-age-verification-rules-for-liquor-establishments-2026-06-08