खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

सैंड्रा कुएवास मेक्सिको की जानी-मानी बिजनेसवुमन और राजनेता हैं। वह 2021 से 2024 तक मेक्सिको सिटी के कुआउतेमोक की मेयर रहीं। अपने कार्यकाल के दौरान वह कई हाई-प्रोफाइल अभियानों, सार्वजनिक कार्यक्रमों और विवादों की वजह से लगातार चर्चा में रहीं।

2024 में उन्होंने सीनेट चुनाव भी लड़ा था, हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिली। इसके बावजूद वह मेक्सिको की राजनीति में एक प्रभावशाली और चर्चित चेहरा मानी जाती हैं। समर्थक उन्हें मजबूत और बेबाक नेता बताते हैं, जबकि आलोचक अक्सर उनके कामकाज और बयानों को लेकर सवाल उठाते रहे हैं।

मेक्सिको की जीत के बाद सैंड्रा कुएवास हजारों फुटबॉल प्रशंसकों के बीच जश्न मनाने पहुंचीं। उन्होंने समर्थकों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं, झंडे लहराए और विश्वकप के माहौल का आनंद लिया। उनके कई वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और इंस्टाग्राम पर वायरल हो गए।

हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा उस समय हुई जब भीड़ के एक हिस्से ने उनके समर्थन में 'प्रेसिडेंशियल' यानी 'राष्ट्रपति' के नारे लगाने शुरू कर दिए। इसके बाद फुटबॉल का यह जश्न अचानक राजनीतिक बहस का विषय बन गया।

View this post on Instagram A post shared by Político MX (@politicomx)

A post shared by Político MX (@politicomx)

Source: https://www.amarujala.com/photo-gallery/sports/football/who-is-sandra-cuevas-mexican-politician-trends-during-fifa-world-cup-2026-celebrations-2026-06-15