खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के तारातला इलाके में निर्माणाधीन गोदाम ढहने की घटना में जान गंवाने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 14 हो गई। दुर्घटना के करीब 24 घंटे से अधिक समय के बाद बाद भी बचाव कार्य जारी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह भी मलबे से लोगों को सुरक्षित निकाला गया है, जिसके बाद मलबे से बाहर निकाले गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 19 हो गई है।
कोलकाता हादसा: विधानसभा में बोले CM- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, मृतकों के परिजनों और घायलों को मिलेगा मुआवजा
कोलकाता गोदाम हादसा: पूर्व मेयर फिरहाद हकीम के पूर्व ओएसडी गिरफ्तार, आज कोर्ट में पेश करेगी पुलिस
दुर्घटना के कारण पर अधिकारियों ने क्या कहा? हादसे के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि तारातला क्षेत्र में ब्रेस ब्रिज के पास ट्रांसपोर्ट डिपो रोड पर एक गोदाम का निर्माण कार्य चल रहा था। बुधवार दोपहर मजदूर रोजाना की तरह निर्माण कार्य में जुटे हुए थे। इसी दौरान गोदाम की छत का एक बड़ा हिस्सा अचानक गिर पड़ा था। भारी मलबा गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और कई लोग उसके नीचे दब गए। हादसे के समय कई मजदूर निर्माण स्थल पर मौजूद थे। आशंका जताई जा रही है कि अभी भी काफी लोग मलबे के नीचे फंसे हो सकते हैं। इसी वजह से बचाव अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है।
Source: https://www.amarujala.com/world/kolkata-warehouse-collapse-taratala-godown-death-toll-rescue-ops-continue-cm-suvendu-govt-court-action-updates-2026-06-26