खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होमी अजदानिया निर्देशित फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन जैसे कलाकार नजर आए हैं। इन तीनों की जोड़ी और अभिनय को दर्शकों ने सराहा है। इनकी फिल्म ने मंगलवार को यानी रिलीज के पांचवें दिन कितनी कमाई की है? बाकी फिल्मों से कलेक्शन की दौड़ में ‘कॉकटेल 2’ आगे रही या पीछे यहां जानिए।
फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर पांचवें दिन भी अच्छी कमाई की है। सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने पांचवें दिन 5.09 करोड़ रुपये कमाए हैं, यह इसका शुरुआती कलेक्शन है। वहीं चौथे दिन इसने 6.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
50 करोड़ क्लब में शामिल हुई ‘कॉकटेल 2’
फिल्म ‘कॉकटेल 2’ पांच दिन में ही 50 करोड़ क्लब में एंट्री मार चुकी है। इस फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 59.34 करोड़ रुपये हो चुका है। जिस तरह से यह फिल्म कमाई कर रही है, उससे लगता है कि वीकेंड तक 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी।
फिल्म ‘कॉकटेल 2’ की कहानी कुणाल (शाहिद कपूर), दीया (रश्मिका मंदाना) और एली (कृति सेनन) की है। कुणाल और दीया रिश्ते में हैं, लेकिन उनके रिश्ते में पहले वाला रोमांच नहीं बचा। फिर एली की एंट्री होती है। दीया, कुणाल को परखने के लिए एली को आगे करती है। यहां तक सब ठीक लगता है। लेकिन उसके बाद सिर्फ दो दिन साथ घूमने के बाद एली को कुणाल से प्यार हो जाता है और वो भी सच्चा प्यार। इसके बाद फिल्म में शुरू होता है, असल ड्रामा। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स इस फिल्म की कहानी को काफी हल्का बता रहे हैं।
इन फिल्मों से ‘कॉकटेल 2’ का बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला
‘कॉकटेल 2’ के अलावा बॉक्स ऑफिस इम्तियाज अली निर्देशित फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ भी मौजूद है। इस फिल्म ने मंगलवार को यानी रिलीज के 12वें दिन 2.36 करोड़ रुपये ही कमाए हैं। इसका कुल कलेक्शन भी अब तक 29.11 करोड़ रुपये हो चुका है। देखा जाए तो मंगलवार को बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन के मामले में ‘कॉकटेल 2’ से बाजी मारी है।
Source: https://www.amarujala.com/photo-gallery/entertainment/bollywood/cocktail-2-starring-shahid-kapoor-kirti-sanon-rashmika-mandanna-day-5-tuesday-box-office-collection-2026-06-23