खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

रनों का अंबार: शुभमन गिल ने 63 पारियों में 3191 रन कूट डाले हैं, जबकि बाबर आजम सिर्फ 2761 रन ही बना सके थे। यानी गिल सीधे तौर पर 430 रन आगे हैं।

औसत में भी मात: गिल का वनडे औसत 59.09 का है, जो उनके कमाल के कंसिस्टेंसी को दिखाता है। वहीं, बाबर आजम ने शुरुआती 63 वनडे पारियों में 51.12 के औसत से रन बनाए थे। गिल से कोसों आगे खड़े हैं।

स्ट्राइक रेट का हाल: आधुनिक वनडे क्रिकेट में स्ट्राइक रेट सबसे मायने रखता है। गिल जहां 101.04 के तूफानी स्ट्राइक रेट से गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हैं, वहीं, बाबर आजम ने 85.77 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए थे और बेहद सुस्त नजर आए थे।

बड़ी पारियां खेलने का दम: गिल के नाम वनडे में 208 रनों की ऐतिहासिक डबल सेंचुरी है। इसके विपरीत, बाबर का उच्चतम स्कोर 63 पारियों तक केवल 125 रन ही था।

अर्धशतक-शतक: अर्धशतकों के मामले में भी गिल का पलड़ा भारी है, जहां 63 पारियों में गिल के नाम 18 पचासे हैं, वहीं बाबर के खाते में सिर्फ 12 ही आए थे। हालांकि, शतक दोनों ने नौ-नौ ही लगाए।

Source: https://www.amarujala.com/cricket/reality-check-shubman-gill-destroys-babar-azam-king-status-stat-and-records-comparison-virat-kohli-2026-06-20