Kumkum Bhagya fame Sanchita Ugle Commit Suicide: टीवी सीरियल और फिल्मी दुनिया की चमक-दमक, तालियों की गूंज और दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिले, यही चाहत हर कलाकार की होती है। लेकिन यह सपना पूरा होने के बाद भी कई अभिनेत्रियों ने मौत को गले लगाया। यहां जानिए, कौन-कौन थीं वो अभिनेत्रियां?

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

छोटे पर्दे यानी टीवी की दुनिया के सितारे हर दिन करोड़ों घरों की स्क्रीन पर हंसते-मुस्कुराते दिखाई देते हैं। दर्शकों को अपने साथ हंसाते हैं, रुलाते हैं, भावुक करते हैं। लेकिन असल जिंदगी में इनमें से कई सितारों की चमक अचानक फीकी पड़ जाती है, वह अपनी जिंदगी का आखिरी और भयावह फैसला लेते हैं। दर्शकों और दुनिया से अपना रिश्ता तोड़ लेते हैं। अपने अधूरे सपनों को पीछे छोड़ जाते हैं।

संचिता उगले की कहानी रह गई अधूरी कुछ कहानियां इतनी अचानक खत्म होती हैं, हर सुनने वाला और जानने वाला चौंक जाता है, वह इस बात पर यकीन नहीं कर पाता है। टीवी अभिनेत्री संचिता उगले की कहानी भी कुछ ऐसी ही रही। छोटे पर्दे पर कम समय में ही उन्होंने अलग मुकाम बना लिया था। 'कुमकुम भाग्य', 'वागले की दुनिया' और कई अन्य सीरियल में नजर आ चुकीं संचिता एक उभरती हुईं उम्दा अदाकारा थीं। 15 जून को उनकी आत्महत्या की खबर ने सभी को हैरान कर दिया। जिस एक्ट्रेस के लिए दर्शक नए किरदारों और नए सफर की उम्मीद कर रहे थे वह अचानक यादों का हिस्सा बन गईं।

जब प्रत्युषा बनर्जी उर्फ आनंदी की आत्महत्या ने चौंकाया सीरियल 'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार निभाकर प्रत्युषा बनर्जी घर-घर पहचानी जाने लगी थीं। साल 2016 में अभिनेत्री की आत्महत्या की खबर सुनकर हजारों दर्शक गम में डूब गए। प्रत्युषा ‘झलक दिखला जा', 'बिग बॉस 7', 'ससुराल सिमर का' और कई अन्य टीवी शोज में भी नजर आई थीं । उनका करियर लगातार आगे बढ़ रहा था और वह इंडस्ट्री की उभरती हुई प्रतिभाओं में गिनी जाती थीं। लेकिन महज 24 साल की उम्र में प्रत्युषा ने दुनिया को अलविदा कह दिया। इस आत्महत्या के पीछे प्रेम प्रसंग और तनाव को जिम्मेदार बताया गया था।

वैशाली ठक्कर भी हमेशा के लिए खामोश हो गईं वैशाली ठक्कर ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'ससुराल सिमर का', 'सुपर सिस्टर्स' और 'मनमोहिनी' जैसे सीरियल के जरिए दर्शकों का प्यार पाया। फैंस के सामने चुलबुली और मुस्कुराती वैशाली ने भी अचानक आत्महत्या कर ली। अक्तूबर 2022 को इंदौर से एक खबर आई, जिसने उनके फैंस को सदमे में डाल दिया था। 29 साल की उम्र में वैशाली ने आत्महत्या करके दुनिया छोड़ दी।

तुनिषा शर्मा की मौत ने फैंस को दिया सदमा जिस उम्र में सपने आकार ले रहे होते हैं, जब करियर बुलंदियों पर होता है, उसी मोड़ पर जिंदगी का ठहर जाना किसी डरावने सपने जैसा लगता है। लेकिन टीवी एक्ट्रेस तुनिषा के साथ ऐसा ही हुआ। 'भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप', 'चक्रवर्ती अशोक सम्राट', 'इश्क सुभान अल्लाह' और 'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' जैसे सीरियल्स के जरिए तुनिषा टीवी की दुनिया का बड़ा नाम बन चुकी थीं। वह आगे चलकर टीवी की उम्दा अदाकारा बन सकती थीं। लेकिन साल 2022 तुनिषा की आत्महत्या ने फैंस को स्तब्ध कर दिया था। शूटिंग के दौरान सेट से सामने आई इस दुखद घटना ने न सिर्फ टीवी इंडस्ट्री बल्कि तुनिषा के फैंस को भी गहरे सदमे में डाल दिया था।

Source: https://www.amarujala.com/entertainment/bollywood/sanchita-ugale-to-pratyusha-banerjee-and-tunisha-sharma-many-actress-commit-suicide-2026-06-15