जयपुर के वैशाली नगर स्थित गांधी पथ पर एक निर्माणाधीन स्थल पर मिट्टी ढहने से तीन महिला मजदूर दब गईं। गंभीर हालत में उन्हें एसएमएस अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Source: https://www.amarujala.com/madhya-pradesh/rajasthan-news-soil-collapse-at-construction-site-on-gandhi-path-jaipur-news-in-hindi-2026-06-11