खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का नीट पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने साफ कहा कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर से नहीं हटेंगे।
बता दें कि इस प्रदर्शन से पहले अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक खुला पत्र भी लिखा था। इस पत्र में उन्होंने छात्रों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर जिम्मेदारी तय करने की मांग की थी। वहीं, सीजेपी लगातार परीक्षा संबंधी मामलों के प्रबंधन को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी कर रही है।
Source: https://www.amarujala.com/delhi/founder-of-cjp-abhijit-deepke-announced-that-protest-would-not-be-called-off-at-jantar-mantar-in-delhi-2026-06-20