ड्यूटी पूरी कर आर्मी स्टेशन लौट रहे तीन अधिकारियों की SUV अचानक सड़क पर आए ऊंट से टकरा गई. हादसा इतना भीषण था कि वाहन पलट गया और इंदौर निवासी मेजर हमजा आरिफ की जान चली गई. हाल ही में शादी करने वाले मेजर की मौत से परिवार और सेना में शोक की लहर है, जबकि दो अन्य अधिकारी जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं.
Source: https://ndtv.in/madhya-pradesh-chhattisgarh/jaisalmer-indian-army-major-hamza-arif-killed-suv-hit-camel-two-lieutenants-injured-military-officer-accident-shaheed-indore-11851322#publisher=newsstand