श्रीगंगानगर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद कुख्यात गैंगस्टर शकील अंसारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार वह गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा रहा है। फायरिंग के दौरान उसके पैर में गोली लगी। कई राज्यों की पुलिस उससे पूछताछ की तैयारी में है।

Source: https://www.amarujala.com/rajasthan/sri-ganganagar/sidhu-moosewala-murder-case-supplier-of-assassination-pistol-arrested-after-police-encounter-2026-06-21