Jaipur Internet Shutdown: जयपुर में 8 जून को प्रस्तावित अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से पहले प्रशासन ने मोबाइल इंटरनेट और सोशल मीडिया सेवाओं पर 24 घंटे का प्रतिबंध लगाया है। जानें किन इलाकों में इंटरनेट बंद रहेगा और क्या है वजह...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार 8 जून को प्रस्तावित बड़े अतिक्रमण हटाओ अभियान को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन मोबाइल इंटरनेट और सोशल मीडिया सेवाओं को अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला लिया है। प्रशासन का कहना है कि कार्रवाई के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।
जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, 8 जून 2026 को शहर के कई हिस्सों में अतिक्रमण हटाने की व्यापक कार्रवाई प्रस्तावित है। इस दौरान कुछ धार्मिक स्थलों समेत अन्य अवैध निर्माणों पर भी कार्रवाई होने की संभावना जताई जा रही है। इसी को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
Jaipur, Rajasthan | In view of the anti-encroachment drive proposed by the Jaipur Development Authority for June 8, 2026, the district administration has imposed a temporary ban on internet services as a precautionary measure to maintain law and order. Jaipur Divisional… pic.twitter.com/hhjnIAwpT1 — ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) June 7, 2026
Jaipur, Rajasthan | In view of the anti-encroachment drive proposed by the Jaipur Development Authority for June 8, 2026, the district administration has imposed a temporary ban on internet services as a precautionary measure to maintain law and order. Jaipur Divisional… pic.twitter.com/hhjnIAwpT1
Source: https://www.amarujala.com/rajasthan/jaipur-internet-services-suspended-ahead-of-major-anti-encroachment-drive-on-june-8-2026-06-07