Imtiaz Ali: हाल ही में इम्तियाज अली ने खुलासा किया कि कॉलेज के दिनों में एक गैंग ने उन्हें किडनैप कर लिया था। उनकी यह कहानी सुनकर सब हैरान रह गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्ममेकर इम्तियाज अली ने अपने कॉलेज के दिनों की एक चौंकाने वाली घटना शेयर की, जब उन्हें एक गैंग ने किडनैप कर लिया था। क्या था पूरा मामला और कैसे इम्तियाज इससे बाहर निकले? आइए जानते हैं।
ऐसे किडनैप हुए थे इम्तियाज उन्होंने आगे बताया, 'कुछ दिन बाद रात करीब 2 बजे मेरे एक हॉस्टल मेट ने आकर कहा कि भाग जाओ, वो लोग आ रहे हैं। इसके बाद वो आए और बोले, ‘हमारे साथ चलो।’ मैंने पूछा कहां, लेकिन वो लोग मुझे जबरदस्ती साइकिल रिक्शा में बैठाकर एक सरकारी क्वार्टर जैसी जगह पर ले गए। वहां एक गैंग लीडर था, जो एक राजनीतिक संगठन से जुड़ा था। उसने मुझसे इस घटना के बारे में सवाल किया। मैंने समझाया कि मैंने पोस्टर फाड़ा नहीं था, बल्कि सिर्फ सामने से हटाकर दूसरी जगह लगाया था क्योंकि उन्हें लगा कि इससे बिल्डिंग का लुक खराब हो रहा था।'
कैसे बचे इम्तियाज अली? आखिर में कैसे वह बचे, यह बताते हुए इम्तियाज ने कहा, ‘गैंग लीडर ने अपने एक आदमी से पूछा कि क्या मैंने पोस्टर फाड़ा था। उसने कहा, ‘हटाया या फाड़ा, एक ही बात है।’ इस पर गैंग लीडर गुस्सा हो गया और बोला, ‘तुमने कहा था इसने पोस्टर फाड़ा है, अब कह रहे हो सिर्फ हटाया?’ दोनों के बीच बहस होने लगी और गैंग लीडर ने अपने ही आदमी को झूठ बोलने पर दो थप्पड़ मार दिए। इसी तरह मुझे वहां से निकलने का मौका मिल गया।’ ये भी पढ़ें- इस प्रोड्यूसर के पास नहीं थे जहर खाने के पैसे, फिर भी सुष्मिता सेन को कर रहे थे डेट; हैरान कर देगी ये कहानी
Source: https://www.amarujala.com/entertainment/bollywood/imtiaz-ali-reveals-he-was-kidnapped-by-a-gang-in-college-reveals-how-he-escaped-2026-06-07