छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में इंसान और मगरमच्छ की अनूठी दोस्ती की मिसाल पेश करने वाले 'गंगाराम' की कहानी अब NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल की गई है. बावा मोहतरा गांव के तालाब में ग्रामीणों के साथ तीन दशकों तक शांति से रहने वाले इस शांत मगरमच्छ की कहानी बच्चों को सह-अस्तित्व और पर्यावरण संरक्षण का पाठ पढ़ाएगी.

Source: https://ndtv.in/madhya-pradesh-chhattisgarh/chhattisgarh-gangaram-crocodile-human-friendship-story-in-ncert-syllabus-11816082#publisher=newsstand