खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल डैन केन के साथ कई दौर की बैठकें कीं। इन बैठकों में इस बात पर चर्चा हुई कि क्या अमेरिका को तेहरान के साथ बातचीत से हटकर फिर से व्यापक सैन्य अभियान शुरू करना चाहिए? उच्चस्तरीय चर्चाओं का मुख्य विषय यह था कि क्या वॉशिंगटन को ईरान के खिलाफ नए सैन्य हमले शुरू कर मिशन पूरा करना चाहिए।

हालांकि, अधिकारियों के अनुसार ट्रंप का मानना है कि इस समय दोबारा सैन्य अभियान शुरू करने से जारी वार्ता प्रभावित हो सकती है और ईरान के परमाणु कार्यक्रम को समाप्त करने संबंधी किसी ठोस समझौते की संभावना भी कमजोर पड़ सकती है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रंप ने अपने सहयोगियों को संकेत दिया है कि अगर जरूरत पड़ी तो परमाणु समझौते के लिए तय 18 अगस्त की समयसीमा से आगे भी वार्ता जारी रखने पर विचार किया जा सकता है, ताकि कूटनीतिक प्रयासों को और समय मिल सके।

रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल व्यापक सैन्य अभियान से दूरी बनाए रखने के बावजूद ट्रंप सीमित जवाबी कार्रवाई के पक्षधर हैं, अगर ईरान दोनों देशों के बीच मौजूदा समझौते का उल्लंघन करता है तो इस महीने की शुरुआत में हुए नाजुक युद्धविराम पर खतरा पैदा हो सकता है।

Source: https://www.amarujala.com/world/iran-war-donald-trump-briefed-on-all-out-war-options-but-sticks-with-talks-report-2026-07-01