खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

राजस्थान ने जब 2025 में संजू सैमसन के चोटिल होने पर और उनकी गैरमौजूदगी में रियान पराग को अस्थाई कप्तान बनाया था, तब भी यशस्वी नाराज दिखे थे और तब भी उनके फ्रेंचाइजी छोड़ने की अटकलें लगाई जा रही थीं।

हालांकि, तब यशस्वी रुक गए थे और सीजन बिताया था। फिर 2026 में भी रियान की कप्तानी में टीम खेली और रियान की गैरमौजूदगी में यशस्वी को कप्तान बनाया गया।

सैमसन के राजस्थान फ्रेंचाइजी छोड़ने पर यशस्वी के लिए रास्ता खुला था, कि वह फ्रेंचाइजी के सबसे बड़े सुपरस्टार बन सकते हैं। हालांकि, अब उनके ट्रे़ड की अटकलें फिर से लगनी शुरू हो गई हैं।

अगर यशस्वी फ्रेंचाइजी छोड़ते हैं तो उनका और वैभव सूर्यवंशी का साथ छूट जाएगा।

इन दोनों ने आईपीएल 2026 में राजस्थान को कई मौकों पर बेहतरीन शुरुआत दी थी।

वैभव ने भी बताया था कि यशस्वी उन्हें लगातार टिप्स देते रहते हैं और एकाग्रता बनाए रखने की सीख देते हैं।

हालांकि, अगर वह मुंबई में भी जाते हैं तो यह उनके करियर को नई दिशा देने वाला साबित हो सकता है।

यशस्वी मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट में खेलते हैं। ऐसे में मुंबई इंडियंस उनके लिए घर जैसा हो सकता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई ने राजस्थान से एडवांस में बातचीत शुरू कर दी है और हार्दिक को ट्रेड करने के लिए तैयार हैं, लेकिन वह बदले में यशस्वी को शामिल करना चाहते हैं।

मुंबई की टीम अगले सीजन से पहले कुछ सीनियर्स को बाहर का रास्ता दिखा सकती है। इनमें हार्दिक के अलावा सूर्यकुमार यादव भी शामिल हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो टीमों ने सूर्यकुमार को शामिल करने में दिलचस्पी भी दिखाई है और वे दोनों सूर्यकुमार को कप्तान बनाने के लिए भी तैयार हैं।

Source: https://www.amarujala.com/photo-gallery/cricket/mumbai-indians-rajasthan-royals-in-talks-for-trade-involving-hardik-pandya-and-yashasvi-jaiswal-report-ipl-2026-06-22