खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयरलैंड दौरे का आगाज हुआ भी नहीं है कि आगामी दौरा खतरे में पड़ने लगा है।
इसका कारण यह है कि जहां भारतीय टीम को अपने दोनों मुकाबले खेलने हैं, वहां पर हिंसा भड़क गई है।
बेलफास्ट में भड़के दंगे के बाद हर किसी की नजर आयरलैंड क्रिकेट के ऊपर टिकी हुई है।
फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है कि भारत और आयरलैंड के बीच खेली जानी वाली दो मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के मैच बेलफास्ट में ही खेले जाएंगे या सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसे कहीं और शिफ्ट किया जाएगा।
बीसीसीआई और आयरलैंड क्रिकेट इस पूरे मामले पर पैनी नजर बनाए हुए है।
इसे लेकर अब आयरलैंड की तरफ से बयान भी साझा किया गया है।
Source: https://www.amarujala.com/cricket/cricket-news/ind-vs-ire-vaibhav-suryavanshi-international-debut-in-doubt-uncertainty-clouds-india-ireland-tour-2026-06-12