जंतर-मंतर में आए UPSC की तैयारी कर रहे विवेक कुमार ने NDTV से बात करते हुए कहा, ये लड़ाई एक परीक्षा की नहीं है. शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए हो रही है. वहीं दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले संगम सिंह ने कहा कि वो जंतर-मंतर पर करीब 20 दिनों से हैं.

Source: https://ndtv.in/education/cjp-protest-jantar-mantar-du-fee-allahabad-university-fees-11809652#publisher=newsstand