खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत अपनी रसोई गैस यानी एलपीजी आपूर्ति का नक्शा बदलने की तैयारी कर रहा है। सरकारी तेल कंपनियां 2027 से देश के कुल एलपीजी आयात का करीब एक-चौथाई हिस्सा अमेरिका से मंगाने की योजना पर आगे बढ़ रही हैं। भारत की एलपीजी जरूरत का बड़ा हिस्सा अभी पश्चिम एशिया से आता है, लेकिन होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ते जोखिम, आपूर्ति में रुकावट और अमेरिका के साथ व्यापार समझौते की बातचीत ने ऊर्जा नीति को नई दिशा दे दी है। यह कदम पश्चिम एशिया पर निर्भरता घटाने और वॉशिंगटन के साथ व्यापार संतुलन सुधारने की रणनीति का हिस्सा हो सकता है।
Source: https://www.amarujala.com/business/bonus/strategy-shifts-as-threat-in-hormuz-rises-india-to-import-lpg-from-us-dependence-on-west-asia-to-decrease-2026-07-29