भारत में सड़क हादसे अब और ज्यादा जानलेवा हो गए हैं. 2025 में सड़क दुर्घटनाओं में 1.8 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई, यानी हर दिन 502 लोग अपनी जान गंवा रहे हैं. उत्तर प्रदेश सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य रहा, जबकि राष्ट्रीय राजमार्गों पर हजारों 'ब्लैक कॉरिडोर' नई चुनौती बनकर सामने आए हैं.

Source: https://ndtv.in/india/road-accident-crash-deaths-india-hit-record-1-8-lakh-in-2025-502-people-die-daily-up-highest-road-transport-ministry-black-corridors-11814353#publisher=newsstand