उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में हाईवे पर युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल हो गया. दबंगों ने युवक की शर्ट उतरवाकर बेल्ट से मारपीट की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई. घटना के दौरान यातायात प्रभावित रहा और मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए.

Source: https://ndtv.in/uttar-pradesh-news/pratapgarh-viral-video-highway-beating-assault-up-crime-news-road-rage-india-11673085#publisher=newsstand