गाजियाबाद में हिंडन नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. सिटी फॉरेस्ट पार्क का बड़ा हिस्सा पानी में डूब चुका है, लोहे का पुल बंद कर दिया गया है और आसपास की कॉलोनियों में बाढ़ का डर बढ़ गया है. प्रशासन का दावा है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.

Source: https://ndtv.in/delhi-ncr-news/ghaziabad-flood-alert-hindon-river-water-level-rises-city-forest-park-flooded-iron-bridge-closed-loha-pul-dm-warning-up-weather-news-11808811#publisher=newsstand