खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरुण धवन की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ और बॉबी देओल की थ्रिलर ड्रामा फिल्म ‘बंदर’ को दर्शकों ने बहुत बढ़िया रेस्पॉन्स नहीं दिया है। सातवें दिन में आकर ही इन फिल्मों की कमाई काफी कम हो गई। जानिए, गुरुवार को इन फिल्मों ने अपने खाते में कितने रुपये जमा किए। कमाई करने की दौड़ में कौन आगे रहा?
‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने सातवें दिन कितना कमाया? सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने सातवें दिन 1.40 करोड़ रुपये कमाए हैं। यह इसका शुरुआती कलेक्शन है, रात तक इस कमाई में इजाफा हो सकता है। इस फिल्म ने छठे दिन 2.80 करोड़ रुपये अपने खाते में जमा किए थे। जबकि पांचवें दिन 3.85 करोड़ रुपये कमाए थे। देखा जाए तो हर दिन इस फिल्म की कमाई में कमी ही दिख रही है। डेविड धवन निर्देशित इस फिल्म ने अब तक 35.55 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म में वरुण धवन लीड रोल में हैं। फिल्म में मनीष पॉल, मौनी रॉय, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े जैसे एक्टर्स भी हैं।
वरुण की पिछली फिल्मों के मुकाबले में कहां खड़ी है ‘है जवानी…’? वरुण धवन की पिछली रिलीज फिल्मों ने एक हफ्ते में ‘है जवानी तो इश्क होना है’ से ज्यादा कमाई की थी। फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने एक हफ्ते में 244.97 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ ने एक हफ्ते में 44 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं ‘बेबी जॉन’ ने 33.38 करोड़ रुपये एक हफ्ते में बटोर लिए थे। फिल्म ‘भेड़िया’ ने भी 42.05 करोड़ रुपये की कमाई एक हफ्ते में की थी।
‘बंदर’ फिल्म की कमाई लाखों में रह गई बॉबी देओल स्टारर फिल्म ‘बंदर’ ने रिलीज के सातवें दिन 11 लाख रुपये कमाए हैं। जबकि छठे दिन 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। इस फिल्म का कलेक्शन पहले दिन से ही लाखों में है। कुल कलेक्शन भी अब तक 3.51 करोड़ रुपये ही है। फिल्म को अनुराग कश्यप ने निर्देशित किया है। इसमें सपना पब्बी, सान्या मल्होत्रा जैसी एक्ट्रेसेस भी नजर आई हैं।
Source: https://www.amarujala.com/photo-gallery/entertainment/bollywood/hai-jawani-toh-ishq-hona-hai-starring-varun-dhawan-and-bandar-move-day-7-thursday-box-office-collection-2026-06-11