अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'प्रकृति के साथ प्रगति' और सतत विकास का जो विजन देश के सामने रखा है, उसे गांधीनगर में कई परियोजनाओं के जरिए आगे बढ़ाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन पार्कों का निर्माण, तालाबों का पुनर्जीवन और बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण जैसे प्रयास इसी दिशा का हिस्सा हैं.

Source: https://ndtv.in/india/guinness-world-record-set-in-gandhinagar-by-planting-over-3-61-lakh-saplings-in-one-hour-11762334#publisher=newsstand