खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

क्या आपको भी पेट्रोल पंप या गैस एजेंसी पर फ्यूल खत्म होने की चिंता सता रही है? अगर हां, तो आपके लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि देश में कच्चे तेल, एलपीजी और एलएनजी का पर्याप्त भंडार मौजूद है। सरकार ने गुरुवार को उपभोक्ताओं और उद्योगों को आश्वस्त किया है कि आपूर्ति से जुड़ी कोई भी समस्या नहीं है और पैनिक में आकर जरूरत से ज्यादा खरीदारी करने की कोई आवश्यकता नहीं है।

पिछले तीन दिनों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की करीब 1.40 करोड़ बुकिंग प्राप्त हुईं, जबकि इसी दौरान 1.49 करोड़ सिलेंडर डिलीवर भी किए गए।

कमर्शियल (व्यावसायिक) एलपीजी की बात करें तो इसी अवधि में लगभग 22,340 टन गैस बेची गई है।

वहीं, 5 किलो वाले छोटे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री लगभग 1.91 लाख यूनिट दर्ज की गई।

पीएनजी को लेकर सरकार का क्या प्लान है? सरकार अब रसोई गैस के विकल्प के रूप में पीएनजी को तेजी से बढ़ावा दे रही है। मार्च महीने से लेकर अब तक के आंकड़ों के मुताबिक:

लगभग 9.42 लाख पीएनजी कनेक्शन चालू (गैसीकृत) किए जा चुके हैं।

3.12 लाख नए कनेक्शनों के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है।

9.44 लाख नए उपभोक्ताओं का रजिस्ट्रेशन किया गया है।

सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखित निर्देश दिया है कि वे स्थानीय एजेंसियों और सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन संस्थाओं के साथ मिलकर उपभोक्ताओं को एलपीजी से पीएनजी पर शिफ्ट होने के लिए प्रोत्साहित करें। क्या आपको घबराकर ज्यादा ईंधन खरीद लेना चाहिए? इस पूरे हालात को देखते हुए सरकार का संदेश एकदम साफ है- अफवाहों पर ध्यान न दें। सुजाता शर्मा ने आम जनता से अपील की है कि वे अपनी वास्तविक जरूरत के हिसाब से ही पेट्रोल, डीजल और एलपीजी खरीदें। उन्होंने यह भी सलाह दी कि जहां भी संभव हो, परिवहन के वैकल्पिक साधनों का इस्तेमाल करें और जिम्मेदारी से ऊर्जा की बचत करें।

Source: https://www.amarujala.com/business/business-diary/india-assures-fuel-security-two-months-stock-of-crude-oil-lpg-and-lng-secured-2026-06-11