खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

पिछले नौ में से छह टूर्नामेंट जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम सातवां खिताब जीतने को बेताब होगी लेकिन अब यह काम आसान नहीं रह गया है।

गत चैंपियन न्यूजीलैंड की टीम भी काफी मजबूत है और फिर भारत भी है जिसने पिछले साल 50 ओवर के विश्व कप के रूप में अपना पहला वैश्विक खिताब जीता था।

घरेलू परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले इंग्लैंड और पिछली तीन आईसीसी प्रतियोगिताओं के फाइनल में पहुंचे दक्षिण अफ्रीका को भी हल्के में नहीं लिया जा सकता।

इस लिहाज से इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच मुकाबले से शुरू हो रहा विश्व कप अब तक का सबसे प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट होगा।

यह 2009 में हुए पहले सत्र के बाद से ब्रिटेन में होने वाला पहला विश्व कप भी है।

Source: https://www.amarujala.com/cricket/cricket-news/women-t20-world-cup-2026-schedule-first-match-eng-vs-sl-team-preview-live-streaming-time-all-details-2026-06-11